मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेरुआ पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को रबी महाअभियान के तहत कृषि जनकल्याण संवाद सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने किसानों से खेती में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की अपील की। कहा कि बेहतर फसल उत्पादन के लिए मिट्टी की नियमित जांच कराना और उसके स्वास्थ्य के अनुरूप उर्वरकों का इस्तेमाल करना आवश्यक है। जैविक खेती को बढ़ावा देकर मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है। इसके साथ ही किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक सुरेश कुमार, किसान सलाहकार सुनील कुमार, ब्रजकिशोर प्रसाद, विनोद कुमार, कन्हैया कुमार, पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद...