Muzaffarpur News: खुले हुए नाले और बिजली के जर्जर तार, पूछ रहा वार्ड 40-कब जागेंगे जिम्मेदार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- मुजफ्फरपुर। शहर सिर्फ कागजों पर स्मार्ट हो रहा है। यह कहना है बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशानी झेल रहे वार्ड 40 के लोगों का। मोहल्लेवासियों ने बताया कि शहर में रहकर भी इलाके की 15 हजार की आबादी को स्वास्थ्य केंद्र, स्ट्रीट लाइट, नाला, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। हाफिज चौक पर नगर निगम की खाली जमीन होते हुए भी पार्क निर्माण का काम ठंडे बस्ते में है। लोगों ने बुनियादी सुविधाएं और पार्क के निर्माण को लेकर निगम प्रशासन से सार्थक पहल करने की मांग की है। वार्ड नंबर 40 के लोग कई स्तरों पर समस्याओं से जूझ रहे हैं। इनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है कि शाम ढलते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। नशाखोरी और अड्डेबाजी से मोहल्ले की महिलाएं-बच्चे शाम के बाद निकलने से खौफ खाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.