Muzaffarpur News: खुले नाले ने रोका चारपहिया वाहनों का रास्ता
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टूटे स्लैब और खुले नाले ने चारपहिया वाहनों का रास्ता रोक रखा है। चांदनी चौक मेन रोड से सटे राहुल नगर मोहल्ले के रोड नंबर दो स्थित तिराहे के आसपास सड़क पर खतरनाक स्थिति है। मौके पर कई जगह स्लैब गायब या टूट गए हैं। चांदनी चौक से दामोदरपुर को जोड़ने वाले तिराहे के कॉर्नर पर नाले का स्लैब इस तरह टूटा हुआ है कि कार या अन्य चारपहिया वाहनों की आवाजाही मुश्किल है।
स्थानीय लोगों की समस्याएँ स्थानीय प्रशांत कुमार, हिमांशु कुमार, नवीन कुमार और संजीत वर्मा के मुताबिक यहां कई वाहन खुले नाले में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। सामने से बाइक या स्कूटी की क्रॉसिंग होने पर ई-रिक्शा या ऑटो भी पलट चुके हैं। तीन या चारपहिया वाहनों ने रास्ता बदल दिया है। हालांकि, वैकल्पिक रास्ते से एक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.