Muzaffarpur News: खाद की मनमानी कीमत वसूल रहे दुकानदार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को बीएओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने खाद की कालाबाजारी व निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बिक्री का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के कई दुकानदार किसानों से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
बैठक का मुख्य विषय सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान ने कहा कि रबी सीजन शुरू होते ही क्षेत्र में डीएपी व यूरिया की किल्लत हो जाती है। उर्वरक दुकानदारों ने बताया कि थोक विक्रेता डीएपी और यूरिया निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा 100 बोरी डीएपी के साथ 200 बोरी अन्य उर्वरक टैग कर दिया जाता है। इससे खुदरा विक्रेताओं के सामने समस्या उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.