Muzaffarpur News: खाद्य प्रौद्योगिकी में सौम्या सोनम ने की पीएच-डी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के श्रीराम नगर (पुलिस लाइन) निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सुनील कुमार सिन्हा की पुत्री सौम्या सोनम सिन्हा ने खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में पीएच-डी की उपाधि हासिल की है। हरियाणा के सोनीपत स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट के सातवें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें उपाधि प्रदान की। सौम्या ने खाद्य वनस्पति तेलों से ऑलिओजेल विकसित करने और खाद्य पदार्थों में उसके अनुप्रयोग पर शोध किया। उन्होंने प्रो. आशुतोष उपाध्याय के निर्देशन और प्रो. अनुराग सिंह के सह-निर्देशन में शोध पूरा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.