मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी प्रखंड स्थित एफसीआई गोदाम से जनवितरण के गोदाम के लिए सरकारी खाद्यान्न लेकर चले ट्रक से पानापुर में सड़क किनारे दूसरे पिकअप में अनलोड के मामले में मीनापुर के एमओ धीरेंद्र कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह स्पष्टीकरण एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव ने मांगा है। इसमें उनसे पूछा गया कि किस परिस्थिति में उन्होंने अपनी रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य बताते हुए ट्रक व पिकअप को मुक्त करने की पानापुर ओपी अध्यक्ष को अनुशंसा की। एसडीओ पूर्वी ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।पानापुर ओपी पुलिस ने 13 अक्तूबर की शाम लगभग चार बजे धर्मकांटा के निकट पिकअप में खाद्यान्न की बोरियों को अनलोड करते समय पकड़ा था। ट्रक व पिकअप को ओपी पर लाया गया था। पानापुर ओपी अध्यक्ष ने अपनी ...