मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा के पीएंडटी चौक स्थित बिहार सरकार के खादी मॉल में तिरंगे की बिक्री जोरो पर है। गुरुवार शाम तक 80 हजार रुपये से अधिक का खादी का तिरंगा बिक चुका है। खादी मॉल के आईएमएस एक्सपर्ट ऋषिकांत रंजन ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस और फ्लैग कोड के अनुसार निर्धारित विभिन्न आकार के खादी राष्ट्रीय ध्वज यहां उपलब्ध है। इनमें चार छोटा, मध्यम और बड़ा आकार के तिरंगे की मांग सबसे अधिक है। बताया कि मुजफ्फरपुर के अलावा दूसरे जिलों के कारोबारी भी थोक में तिरंगा खरीदकर ले जा रहे हैं। शुक्रवार को बिक्री का अंतिम दिन है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ मुजफ्फरपुर ने निकाली 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली ऐसे में सवा लाख रुपये तक की बिक्री होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Munger News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजार म...