मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गांधी जयंती पर शुक्रवार को मिठनपुरा स्थित बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से संचालित मुजफ्फरपुर खादी मॉल में 50 फीसदी तक की छूट के साथ मेगा सेल शुरू हुआ। इसका उद्घाटन पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, मेयर निर्मला देवी और भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने किया।मौके पर मंत्री ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि विचार है। गांधीजी ने खादी के जरिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। कहा कि मॉल से स्थानीय बुनकरों और उद्यमियों को बाजार मिल रहा है। जिला खादी पदाधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को देखते हुए स्टॉक बढ़ाया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीबीगंज में गणिनाथ व लदौरा में महावीर मह...