मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: गोरौल, हिसं। जनवितरण प्रणाली डीलरों ने नवंबर 2026 के आवंटन में खराब चावल मिलने पर नाराजगी जताई है। साथ ही मंगलवार को इसकी शिकायत एसडीओ महुआ से की है। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार सिंह की ओर से दिए गए आवेदन में बताया कि बोरियों में लाल, पीले और काले रंग के चावल मिले हैं। डीलरों ने इसे खाने योग्य नहीं बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने खराब चावल के बदले अच्छी गुणवत्ता वाला चावल उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण अनाज मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...