मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में एनएच पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने बताया कि इस घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घटना के कुछ ही देर बाद गोबरसही में भी एक ट्रक ने कार में ठोकर मार दी। इसके बाद कार सवार ने ट्रक को घेरकर हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि दोनों मामले में से किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...