मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खत्री समाज की एक बैठक रविवार को स्थानीय एक होटल में हुई, जिसमें कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव किया गया। बैठक में आगामी सत्र के अध्यक्ष पद के लिए अभय बर्मन, महासचिव पद के लिए पप्पू खत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार मेहता, मुख्य संरक्षक पद के लिए अश्वनी खत्री तथा वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन कुमार मेहता के नाम पर निर्विरोध मोहर लगी।मुख्य चुनाव पदाधिकारी सतीश प्रसाद मेहता ने बताया कि सितंबर में आयोजित होनेवाली आमसभा में इन्हें विधिवत निर्वाचन का पत्र सौंपा जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष अनंत अरोरा ने अध्यक्षता की। मंच संचालन अश्वनी खत्री ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...