Muzaffarpur News: खतरनाक छठ घाटों पर कराई जाएगी बैरिकेडिंग
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद के कई छठ घाटों का शनिवार को उपसभापति मो. अलाउद्दीन और ईओ मो. फिरोज ने मुआयना किया। ईओ ने बताया कि थाने के समीप बाया नदी किनारे, मनसिया, नवल किशोर चौक, वैद्यनाथपुर, भूतनाथ मंदिर, रामपुर खुर्द तालाब छठ घाट की सफाई शुरू हो गई है। बाया नदी छठ घाट और तालाब घाट पर जलकुंभी की सफाई कराई जाएगी। खतरनाक छठ घाटों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी। घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनेगा। पक्के छठ घाटों का रंग-रोगन कराया जाएगा। इसके लिए घाटों पर कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इस मौके पर सभापति प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद बुंदेल पासवान, अनिल कश्यप, कन्हैया चौधरी, दिलीप पासवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर परिषद, बोरिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.