मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: सरैया। रघुनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 722 पर सोमवार शाम खड़े पानी टैंकर में ऑटो ने ठोकर मार दी। इसमें पारू थाना क्षेत्र के लालूछपरा निवासी भरत पासवान (47) की मौत हो गई। वहीं, एक बुजुर्ग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि भरत पासवान की रिश्तेदारी में किसी का निधन हो गया था। वे दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से गांव लौट रहे थे। सरैया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। यह भी पढ़ें- एनएच पर बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...