मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। माधोपुर हजारी गांव में लावारिस हालत में खड़ी कार से पुलिस ने 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। दारोगा सुमित कुमार ने बताया कि माधोपुर हजारी मोड़ के पास कार खड़ी थी। तलाशी लेने के दौरान शराब बरामद हुई। मामले में दारोगा सुमित कुमार ने वाहन मालिक एवं अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...