मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मतलुपुर स्थित बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। रविवार रात दो बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। सोमवार की दोपहर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर के प्रधान पुजारी राजन झा मौजूद रहे। शाम में बाबा खगेश्वरनाथ महादेव का 101 किलो चावल (अक्षत) फूल और फल से महाशृंगार किया गया। उसके बाद महाआरती की गई। स्वयंसेवकों के साथ हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी, दारोगा संकेत कुमार, देवनाथ साह, चित्तरंजन प्रसाद, सहदेव दास समेत हत्था और पीयर थाना की पुलिस मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर न्यास समिति के सचिव...