Muzaffarpur News: खंडहर में आवास बोर्ड, बड़े प्रोजेक्ट का दफ्तर बड़ा बाबू के हवाले
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समय : 12:05 बजे दोपहर। स्थान : एनएच-28 स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड कार्यालय। मंगलवार को दफ्तर खुलने का दिन था, लेकिन मुख्य गेट सटा हुआ था। बाहर बकरियां बैठी थीं। परिसर में कर्मचारी नजर आ रहे थे और न आमलोगों की आवाजाही। पुराना व जर्जर हो चुका भवन वीरान और भुतहा जैसा दिखता है। छपरा के प्रभुनाथ नगर से आई महिला मंजू कुमारी का कहना था कि सुनसान परिसर और खाली पड़े कमरों के बीच खंडहरनुमा भवन की सीढ़ियां चढ़ने में डर लग रहा था। वह नामांतरण के लिए आवेदन देने आई थीं। हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर घर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अंदर कई कमरे तलाशने के बाद एक में काफी अंदर बड़ा बाबू राजीव कुमार दिखाई पड़े। 'हिन्दुस्तान' टीम ने जब कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के बारे में पूछा तो बताया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.