Muzaffarpur News: क्षत्रक प्रबंधन से लीची किसानों को अवगत कराया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। मुस्तफागंज स्थित लीची उत्पादक रामचंद्र सिंह व मालती सिंह के पैक हाउस पर रविवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 55 किसानों ने भाग लिया। राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी के वैज्ञानिकों ने क्षत्रक प्रबंधन, कैनोपी मैनेजमेंट व पुराने बागों का जीर्णोद्धार कर नया बाग बनाने की जानकारी दी। केंद्र के निदेशक डॉ. विकास दास ने बताया कि क्षत्रक प्रबंधन के तहत पेड़ के शीर्ष भाग को काट दिया जाता है, जिससे पौधा ऊपर की ओर नहीं बढ़ता है। इससे सूर्य की रोशनी सामान मात्रा में सभी जगह पहुंचती है। इससे पेड़ स्वस्थ रहता है तथा फलन ज्यादा होता है। अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक शमसेर सिंह, धर्मदेव भारती, अखंड प्रताप पांडेय, श्याम पंडित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.