Muzaffarpur News: क्लैंप लगाएं या काम के बाद भरना होगा गड्ढा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेले में बैरिकेडिंग या अन्य निर्माण के लिए पर्यटन विभाग व संबंधित महकमों को नगर निगम से एनओसी लेना होगा। इसको लेकर स्टैडिंग कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर दिया। 'हिन्दुस्तान' में बीते एक जुलाई को प्रकाशित 'पिछले सावन के गड्ढे अब तक नहीं भरे, विकल्प तलाशने की मांग' खबर पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया गया है।सड़कों पर होने वाली बैरिकेडिंग को लेकर शर्तिया इजाजत दी जाएगी। इसके तहत सड़क को बिना काटे लोहे का क्लैंप लगाने को कहा गया है। साथ ही सड़क काटने पर बैरिकेडिंग हटाते ही संबंधित स्थल को दुरुस्त कर पूर्ववत बनाना होगा। दरअसल सड़क खोद कर बैरिकेडिंग का बांस-बल्ला या लोहे का पाइप लगाया जाता है। बाद में उसे हटाने पर संबंधित जगहों पर गड्ढे रह जाने से आवागमन में लोगों को परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.