Muzaffarpur News: क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये उड़ाए
मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने सिकंदरपुर थाने के बालूघाट निवासी आयुष कुमार के क्रेडिट कार्ड से 99 हजार 999 रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में उसने सिकंदरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 30 जुलाई की शाम लगभग 7.47 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आयी। उससे क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से लगभग एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.