Muzaffarpur News: क्यूआरटी एप पर शिकायत के बाद हरकत में आए अधिकारी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्यूआरटी एप पर शिकायत के मात्र 20 घंटे बाद समस्या का समाधान होने का मामला चर्चा में है। मामला मदारीपुर कर्ण गांव का है। एप पर शिकायत के बाद गांव की सड़क पर जमे कीचड़ को हटाने का काम शुरू हो गया है। शिकायतकर्ता अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री के क्यूआरटी एप पर गांव की जर्जर सड़क के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और वीबी जी रामजी के कनीय अभियंता सहित तमाम अधिकारी स्थल पर पहुंचकर आवागमन को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। इससे गांव के लोगों में उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.