मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। कोलकाता के कल्याणी में 27 से 29 अक्तूबर तक होने वाली तीन मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज के लिए बिहार टी-20 क्रिकेट एकेडमी की टीम सोमवार को रवाना होगी। प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद रविवार को एकेडमी की पुरुष व महिला टीम का चयन किया गया। एकेडमी के सचिव अवनीश नंदन प्रसाद ने बताया कि टीम 26 अक्तूबर को कोलकाता के लिए रवाना होगी। रमेश प्रजापति को पुरुष व मुस्कान परवीन को महिला टीम की कमान सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...