मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बीआरए बिहार विवि में पीजी सेकेंड सेमेस्टर में पढ़ने वाली कांटी कि एक छात्रा शुक्रवार को मोतीपुर निवासी डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए न्यायालय परिसर पहुंची। सोशल मीडिया पर संपर्क होने के बाद दोनों के बीच करीब आठ महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। न्यायालय परिसर आने के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित छात्रा डीएम कार्यालय पहुंची और युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।छात्रा की शिकायत के बाद डीएम कार्यालय के कर्मियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को नगर थाना ले गई। नगर थाने में छात्रा युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग पर अड़ी रही। इस बीच दोनों के परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस...