मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में कोचिंग पढ़ने जा रहे एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मामले को लेकर पीड़ित छात्र के भाई अलकापुरी रोड नंबर दो निवासी शुभम शेखावत ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें मोबाइल छीनने व धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायत के अनुसार, पीड़ित छात्र उत्पलकांत कोचिंग में 11वीं की पढ़ाई के लिए जा रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के बीच जैसे ही वह कोचिंग के पास पहुंचा, एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे नाम पूछने के बाद आरोप लगाया कि उसने इंस्टाग्राम पर उनके नाम की फर्जी आईडी बनाई है और उन पर कमेंट करता है। ​छात्र द्वारा इससे इनकार करने और पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहने पर दोनों भड़क गए। उन्होंने उसका मोबाइल जबरन छीन लिया...