Muzaffarpur News: कॉलेज में भोजपुरी गाने पर डांस करते एनसीसी कैडेट का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जीवछ कॉलेज में भोजपुरी गाने पर डांस करते एनसीसी कैडेटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसमें एनसीसी के वर्दी में विद्यार्थी कथित तौर पर अश्लील गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कई शिक्षक डांस देखते नजर आ रहे हैं। सरकारी कॉलेज में इस तरह का अश्लील गाना बनाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस बीच छात्र नेता रवि कुमार और अमरजीत सिंह ने बुधवार को बीआरए बिहार विवि के कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.