मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में अंग्रेजी के एचओडी डॉ. अमरज्योति रंजन के साथ तीन छात्र नेताओं ने बदसलूकी की। विभाग में उनके कार्यालय में घुसकर तीनों छात्र नेताओं ने गाली गलौज की और धमकी दी। इस पर पीड़ित प्रोफेसर ने प्राचार्य से मिलकर शिकायत की और डायल 112 को कॉल कर बुलाया। हालांकि, डायल 112 के आने से पहले ही तीनों छात्र नेता मौके से निकल गए। पीड़ित प्रोफेसर भूतपूर्व मंत्री रमई राम के नाती हैं。

घटना का विवरण बाद में एचओडी काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि ओडी ड्यूटी में तैनात दारोगा ने एफआईआर का आवेदन लेने से इंकार कर दिया। तब प्रोफेसर ने सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी और थाना में आवेदन नही...