Muzaffarpur News: कॉलेज के लिए निकली तीन छात्राएं लापता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: पारू। देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 अगस्त को एक साथ तीन बीए की छात्रा लापता हो गई। इस संबंध में 18 अगस्त को तीनों छात्राओं के अभिभावकों ने देवरिया थाना में आवेदन दिया है। अभिभावकों ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे तीनों छात्राएं कॉलेज के लिए निकली थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। इधर, थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों छात्राओं की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.