मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को कॉलेज गई 19 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने गोरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि आरएन कॉलेज, हाजीपुर जाने के लिए छात्रा घर से निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...