Muzaffarpur News: कैनाल बांध की दूसरे दिन भी नहीं हुई मरम्मत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। विशुनपुर पट्टी पंचायत के 48 आरडी के समीप वैशाली कैनाल के टूटे बांध की दूसरे दिन भी मरम्मत नहीं हुई। टूटे बांध से चौर में पानी फैल गया है। इससे सैकड़ों एकड़ में धान की फसल डूब गई। विशुनपुर पट्टी और सेमरा नन्हकार गांव के किसानों में त्राहिमाम मचा हुआ है। सेमरा नन्हकार निवासी नवल किशोर ठाकुर, बालदेव शर्मा, विजय कुमार सिंह, योगेंद्र राय, सत्येंद्र ठाकुर एवं विशुनपुर पट्टी निवासी विपिन बिहारी उपाध्याय, मोहन दास, जगदीश पांडेय, हदीश ने बताया कि सैकड़ों एकड़ धान की रोपनी की थी, लेकिन बांध टूटने से फसल डूब गई। सीओ ने प्रभावित फसल की रिपोर्ट तैयार करने के लिए राजस्व कर्मी को कहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साहेबगंज में वैशाली कैनाल का बांध टूटा, धान की फसल बर्बाद उधर, जल संसाधन के कनीय अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.