मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रोटरी क्लब के रक्तवीरों ने मंगलवार को सदर अस्पताल में ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए 55 यूनिट ब्लड का रक्तदान किया। आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर, रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर युगल, रोटरेक्ट क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर, रोटरेक्ट क्लब ऑफ एलएन मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट और इनर व्हील क्लब पुष्पांजलि के सदस्य संयुक्त रूप से शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विश्व स्तनपान सप्ताह पर किया जागरूकरक्तदान शिविर शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं और रोटरी परिवार के सदस्यों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति...