Muzaffarpur News: कैंप में 26 मरीजों का निःशुल्क इलाज
मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड की कोकिलवारा गोट गांव स्थित मदरसा असलाहुल मुस्लिमीन के प्रांगण में मंगलवार को फलाहे मिल्लत ट्रस्ट के तत्वावधान में हजामा पद्धति से इलाज के लिए विशेष चिकित्सा कैंप लगा। इसमें प्रशिक्षित चिकित्सकों ने 26 मरीजों की हजामा पद्धति से उपचार किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को इस पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में जानकारी देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में डॉ. तनवीर आलम, अधिवक्ता समीउजजमां, जौहर अली, मौलाना इंतेखाबुजजमां, कमरे आलम, कारी ओबेदुर रहमान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.