मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला स्कूल में लगे कैंप में अबतक 25 हजार बच्चों का अपार बना है। शुक्रवार को कैंप का अंतिम दिन है।अभी भी जिले में 16 फीसदी बच्चों का अपार बनना है। गुरुवार को कैंप में 3 हजार से अधिक बच्चों का अपार बनाने को लेकर आवेदन आया। कैंप में प्रखंडवार टेक्निकल टीम, कम्प्यूटर शिक्षकों और अन्य कर्मियों को लगाया गया है। इस बार से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में अपार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं का अपार बनवाया जा रहा है।मुशहरी के बच्चों का सबसे ज्यादा अपार बनना बाकीजिले में मुशहरी के बच्चों का सबसे ज्यादा अपार बनना बाकी है। यहां अब भी 36 हजार बच्चों का अपार नहीं बना है। मोतीपुर में 16 हजार, सकरा में 11 हजार और कुढ़नी में 15 हजार बच्चों का अपार ...