Muzaffarpur News: केस नहीं उठाने पर दबंगों ने किसान के घर पर हमला बोला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद वार्ड चार के सुंदर सराय मुहल्ले में गुरुवार की शाम केस नहीं उठाने पर दबंगों ने किसान अशोक राय के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से लैस दबंगों ने घर में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी, बाइक, लैपटॉप, वाशिंग मशीन आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर दंपती और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से अशोक राय, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी व पुत्र नितेश कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। जख्मी अशोक राय ने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर को राजमंगल उर्फ राजीव राय, राजकमल कुमार, रामानंद राय समेत अन्य लोगों ने उसकी पुत्री की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.