Muzaffarpur News: केस दर्ज नहीं होने से नाराज ग्रामीण थाने पहुंचे
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: गायघाट। बेनीबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज करीब एक दर्जन ग्रामीण गुरुवार को थाना पहुंचे। राघोपुर निवासी महेश कुमार और दिनेश सहनी ने बताया कि गांव के ही धर्मपाल कुमार और उसके पिता भुनेश राय बीते 20 जुलाई को उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी थी। आरोप है कि परिवार की महिलाओं की तस्वीर वायरल की कर दी गई। इसको लेकर छह अगस्त को बेनीबाद थाना में आवेदन दिया था। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानेदार राजकुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। भुनेश राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.