Muzaffarpur News: केस उठाने से मना करने पर महिला को पीटा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: गोरौल। थाना क्षेत्र के बभनटोली गांव में पहले से चल रहे एक को उठाने से मना करने पर महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज राजकीय अस्पताल महुआ में कराया गया। पीड़िता यासमीन खातून ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी व रॉड से हमला कर दिया। मामले में उसने मो. आफताब राजा, अरबाज राजा, मो. याकूब सहित चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.