Muzaffarpur News: केवटसा ने जीता फाइनल मुकाबला
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: बंदरा। सकरी गोसाईं टोला में गुरुवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केवटसा की टीम ने हत्था की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। केवटसा के गेंदबाज अभिषेक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू सहनी ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया था। इस मौके पर आयोजक दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, नितेश, अभिषेक, रोशन, चंदन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.