Muzaffarpur News: केला लदी पिकअप से 54 कार्टन विदेशी शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को कथैया थाने के सिरसिया में घेराबंदी कर केला लदी पिकअप से शराब की बड़ी खेप जब्त की है। टीम को देखते चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। केला हटाने पर यूपी निर्मित 54 कार्टन विदेशी शराब मिली।उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सिरसिया में घेराबंदी की गई। इसी दौरान मोतिहारी नंबर की पिकअप आती देखी। हालांकि, टीम को देखते ही चालक गाड़ी रोककर फरार हो गया। छानबीन में पता लगा कि शराब की खेप यूपी से लाई गई थी। केला के नीचे शराब के कार्टन को छुपाकर रखा गया था। उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कथैया में शराब की आपूर्ति की जानी थी। पिकअप नंबर के आधार पर चालक और मालिक का पता लगाया जा रहा है। मामले में एफआईआर दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.