Muzaffarpur News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। नरौली चौक के समीप शनिवार को कांग्रेस प्रखंड इकाई ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण मेधावी छात्र का जीवन बर्बाद हो रहा है। छात्र-छात्राएं आत्महत्या कर रहे हैं। छात्रों के अभिभावक की संपत्ति भी बर्बाद हो रही है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश राय पाल, रामवचन महतो, शिवजी पासवान, कृष्ण मुरारी सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.