मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। कटरा प्रखंड की मधेपुरा पंचायत के किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय पहुंचा। यहां किसानों ने आवेदन सौंपकर पंचायत में कृषि कार्यों में धांधली और कृषि समन्वयक पर अनुचित दबाव बनाए जाने की शिकायत की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मधेपुरा पंचायत के कुछ लोग कृषि समन्वयक पर दबाव बनाकर गलत तरीके से सरकारी कार्य कराने का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। इससे इलाके के किसानों के कार्यों में बाधा पहुंच रही है। किसानों ने डीएओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...