मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, सरैया प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ढैंचा बीज उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया और इसके उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बीज निदेशक डॉ. डीके राय और वैज्ञानिक डॉ. हेम चंद्र आर्य ने केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम पाल, वैज्ञानिक डॉ. रजनीश सिंह तथा डॉ. तरुण कुमार से कृषि गतिविधियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने ढैंचा बीज उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। बीज निदेशक डॉ. डीके राय ने कहा कि ढैंचा एक महत्वपूर्ण हरी खाद वाली फसल है। इसके उपयोग से मिट्टी की उर्वरता और मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों पर ...