मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को प्रखंड के पुरैनियां व हरका गांव में कृषि चौपाल लगाया गया। इसमें किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई। प्रभारी प्रखंड प्रबंधक दिवेश कुमार ने बताया कि आने वाले समय में मिट्टी को बचाना है। रसायनिक खाद के अधिक उपयोग से खेत की भूमि बंजर हो जाएगी। किसानों को गोबर से निर्मित खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा गया। गिरजानंद प्रसाद की अध्यक्षता में हुए चौपाल में किसान नंदु सहनी, राजेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार और संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...