Muzaffarpur News: कूड़ा फेंकने के विवाद में चाकूबाजी, सास-बहू घायल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर वाजिद में कूड़ा फेंकने के विवाद में चाकूबाजी हो गई। इसमें सास और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। घायल के बयान पर अहियापुर थाने में दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को थाने पर लाकर पूछताछ शुरू की है। घायल मीना देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू नीशा कुमारी घर का कूड़ा फेंकने गई थी। इसी को लेकर पड़ोस की किरण देवी और उसके दो बेटों ने बहू को पटक दिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर मीना बचाने गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से उनपर हमला कर दिया। हमले में मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आए मीना के पुत्र सूरज कुमार की आंख के पास भी चाकू से गहरा जख्म आ गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.