मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के गरीबा गांव के पास रविवार देर शाम एसएच 74 पर कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार तथा शिक्षक रामदरस ठाकुर ने इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया।जख्मी युवक ठेंगपुर गांव निवासी लालू राम का 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार तथा बड़ादाउद गांव के खेलावन भगत का 30 वर्षीय पुत्र संतोष भगत हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. रवि शंकर भारती ने अखिलेश को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से किसी काम से लालु छपरा जा रहे थे। इस दौरान गरीबा गांव के पास कुत्ते को बचाने में वे हादसे का शिकार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...