मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/कुढ़नी। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड स्थित कुढ़नी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) को स्टेशन मास्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की हैं। इसमें प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो के ऊंचीकरण, फुट ओवरब्रिज, अलग आरक्षण काउंटर, प्लेटफॉर्म दो पर शेड, आधुनिक शौचालय, प्रतीक्षालय, पर्याप्त रोशनी और आरओ की व्यवस्था करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, रांची और पटना की ओर जाने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू करने का भी आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: यात्रियों ने खोली पोल, ...