मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के अनंत कमतौल में अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पश्चिम चंपारण के सफी आलम (30), ऐजाज अंसारी (30) और नेपाल के मो. जुमान हैं। वाहन में फंसे घायलों को निकालने के दौरान कुढ़नी मनकौली निवासी अनिकेत कुमार (20) भी जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पुनीत कुमार ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक सवार पेड़ से टकराया, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...