Muzaffarpur News: कुढ़नी में चोरी की बाइक के साथ पांच शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। केरमा केशोपुर मार्ग पर झीटकी में शनिवार देर रात पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से चोरी के पांच मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए शातिरों में मनियारी थाने का मोरनीस निवासी प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार, बाघी निवासी सचिन कुमार के अलावा कुढ़नी थाने का केशोपुर निवासी सत्यप्रकाश व फकुली थाने का पदमौल निवासी मो. इब्रान शामिल है। एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि छानबीन में जब्त दोनों बाइक चोरी की निकली। एक बाइक गोरौल निवासी रवि कुमार की है। रवि की बाइक कर्पूरी चौक से चोरी कर ली गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि एसआई अनिल पासवान रात्रि गश्ती पर थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच शातिर पहुंचे। पुलिस ने रोककर पूछताछ शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.