मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। छाजन हरिशंकर पूर्वी के छोटा तेलिया गांव में सोमवार दोपहर शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी में चार घर खाक हो गए। अग्निपीड़ितों में मो. मुस्तकीम, मो. नवी हुसैन, मो. इमामुद्दीन, मो. साह शामिल हैं। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मुखिया सुमंगल सहनी, वार्ड पप्पू निषाद, पूर्व वार्ड सदस्य आलोक यादव, मो. नियाजुल ने सीओ से सहायता राशि देने की मांग की। सीओ नीलम कुमारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जैतपुर में आग लगने से चार घर जलकर राख यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : आग से तीन लाख की संपत्ति राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...