मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। बलिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवीन सेवा केंद्र की सोमवार को वर्षगांठ मनाई गई। सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी डॉली बहन ने बताया कि यहां नि:शुल्क राजयोग का कोर्स कराया जाता है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति तनावमुक्त व स्वस्थ जीवन जीने की कला सीख सकता है और अपने चरित्र का निर्माण कर सकता है। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सावित्री बहन, साक्षी बहन, कविता बहन, लक्ष्मी बहन, जैस्मिन बहन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...