मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। फकुली पंचायत भवन पर बुधवार को जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनरेगा, शौचालय, स्वास्थ्य, राशन, आवास योजना समेत करीब तीन सौ आवेदन आए। मुखिया सुनील मंगलम ने लाभार्थियों के आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी और कर्मी को उपलब्ध कराया। मनरेगा पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों का 30 दिनों में निबटारा हो जाएगा। पंस विकास रंजन, पैक्स अध्यक्ष कंतलाल राय, उपमुखिया मनोज कुमार, विकास राय, सूरजकांत कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: सहयोग शिविर में 44 विभागों से जुड़े आवेदन हुए प्राप्त, 30 दिनों में होगा निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...