मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को संत निरंकारी मिशन तुर्की शाखा की ओर से 50 पौधे लगाए गए। जोनल इंचार्ज जवाहर प्रसाद एवं क्षेत्रीय संचालक दिलीप ने लोगों से पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस दौरान पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बीडीओ, सीओ, तुर्की पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद, मुखी महात्मा कुमार राजन, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: निरंकारी मिशन ने रोपे 1200 पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...