Muzaffarpur News: कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने निकाला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। वासुदेवपुर सराय पंचायत के देवसर असली गांव में रविवार को होरिल राय की गाय कुएं में गिर गई। होरिल राय के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद गाय को कुएं से बाहर निकाला। बताया जाता है कि जेसीबी की सहायता से गाय को कुएं से निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कुएं में उतरकर ग्रामीणों ने गाय के शरीर में रस्सी बांधकर सुरक्षित बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.